लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ,संवाददाता। ठाकुरगंज इलाके में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी और जेवर पार कर दिया। घटना के वक्त पीड़ित परिवार संग गोंड़ा एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।बसंतकुंज स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी सेक्टर आई निवासी हरिश्चंद्र परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि वह बीती सात मई को घर में ताला बंदकर परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गोंडा गए थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोसियों ने हरिश्चंद्र को फोन कर घर के मेन गेट में लगा ताला टूटा होने की जानकारी दी। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 70 हजार की नगदी और करीब 15 लाख के जेवर उठा ले गए। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.