अल्मोड़ा, अगस्त 24 -- अल्मोड़ा। विकास भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बैठक आयोजित हुई। परियोजना निदेशक केएन तिवारी ने बताया कि सर्वे-2.0 के तहत आवास के लिए पात्र पाए गए 11,309 लाभार्थियों की पात्रता को लेकर ग्राम सभाओं में 208 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इन सभी आपत्तियों का सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने निस्तारण किया। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र सिंह गुंज्याल, अपीलीय कमेटी के सदस्य मनोज ऐरी, वीपी मौर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...