हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- बरही प्रतिनिधि। बीडीओ जयपाल महतो ने बरही के करियातपुर पंचायत के दुधपनिया गांव में प्रधानमंत्री आवास के सही लाभुकों के चयन के लिए घरों का निरीक्षण और सर्वे किया। घरों के सर्वे करने में करियातपुर के मुखिया मनोज कुमार, पंचायत सचिव राजेंद्र मिश्र और आवास प्रभारी कमलेश भारती शामिल थे। करियातपुर पंचायत में 461 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास के लिए आवेदन दिया है। बीडीओ सर्वे के दौरान अबुआ आवास के लाभुकों से भी मिले जिन्होंने प्रथम किस्त के रुप में 30 हजार रुपये लेने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया था। बीडीओ और मुखिया ने उन्हें शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...