मुंगेर, मार्च 23 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज नगर पंचायत के 12 वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 157 लाभुकों को पहली किस्त की राशि मिल चुकी है। लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिलने से आवास निर्माण कार्य अधूरा रह गया है। लाभुकों ने बताया कि पहली किस्त से उन्होंने किसी तरह घर का आंशिक निर्माण कराया। लेकिन पिछले नौ महीनों से दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण काम पूरी तरह ठप पड़ा है। आर्थिक तंगी के चलते वे अपने स्तर से निर्माण कार्य आगे बढ़ाने में भी असमर्थ हैं। अधूरे घरों में बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। लाभार्थियों ने सरकार और संबंधित विभाग से जल्द दूसरी एवं तीसरी किस्त जारी करने की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने बताया कि दूसरी किस्त के लिए जल्द ही विभाग को पत्र भेजा ज...