प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने को भेजी चिट्ठी
पीलीभीत, अगस्त 17 -- जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर चक्रतीर्थ विकास खंड अमरिया निवासी राम राखी पत्नी सियाराम ने प्रधानमंत्री, सांसद समेत सीडीओ और खंड विकास अधिकारी अमरिया को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा गया कि उनका खपरैलनुमा मकान होने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना से उसका नाम काट दिया गया। मात्र ढाई बीघा कृषि जमीन है। प्रार्थनी का पति मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। प्रार्थिनी रामरखी ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना से आवास दिलाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.