प्रधानमंत्री आवास की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर
फतेहपुर, मई 22 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के कोट गांव के मजरे दौलतपुर में गुरुवार रात एक परिवार को मिले प्रधानमंत्री आवास की छत गिरने से पिता की मौत हो गई, जबकि उसका 13 वर्षीय बेटा गंभीर घायल हो गया। कोट गांव के मजरे दौलतपुर निवासी 33 वर्षीय राजकुमार गुरुवार रात करीब नौ बजे अपने बड़े बेटे चेतन के साथ घर के बरामदे में बैठे थे। तभी अचानक छत के ऊपर बने शौचालय समेत पूरी छत भरभराकर नीचे आ गिरी। दोनों पिता-पुत्र मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में राजकुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल चेतन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक खागा की एक नील फैक्ट्री में मजदूरी करता था और एक दिन पहले ही घर लौटा था। ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.