सहारनपुर, अप्रैल 3 -- चिलकाना के वार्ड दो मोहल्ला कोठीवाला में रहने वाले दलित समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में 100 से अधिक परिवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्र भेजा है। दलित युवा नेता आकाश काशी ने बताया कि इस क्षेत्र में दलित समाज के लोग पिछले 70 से 80 वर्षों से निवास कर रहे हैं। यहां रहने वाले सभी परिवार रविदासी और वाल्मीकि समाज से संबंधित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ये परिवार नियमित रूप से हाउस टैक्स और पानी का टैक्स जमा करते आ रहे हैं। लोगों ने विधायक मुकेश चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इस दौरान बुच्चा सिंह, रमेश चंद, संदीप, अंकित, सुभाष, मनीष, सतपाल, आशीष, विपिन, सूरज, प्रदीप, मोनू, स्वराज, सुधा, सीमा, संदीपा और हिना सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.