बलरामपुर, जुलाई 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले की छह ग्राम पंचायतों के विकास पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक में योजना की समीक्षा करते हुए विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना के साथ विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्त ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 50 प्रतिशत या उससे अधिक अनुसूचित जाति आबादी वाले गांवों का चयन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में चयनित छह ग्राम पंचायतों को गैप फिलिंग के लिए 20-20 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह भी पढ़ें- 43 ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं का करें विकास : डीएम इस...