लखनऊ, अप्रैल 28 -- - प्रदेश का सातवां एक्सप्रेसवे होगा, देश में 60 फीसद हिस्सेदारीलखनऊ, विशेष संवाददाताप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यह उत्तर प्रदेश का सातवां और सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। इसकी शुरुआत होने के साथ ही देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में यूपी की भागीदारी 60 फीसदी हो जाएगी। यह परियोजना प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने के साथ ही यात्रा को तेज, सुरक्षित व सुगम बनाएगी। गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जिलों को जोड़ेगा। इसकी लागत लगभग 37 हजार करोड़ रुपये है। भविष्य में इसे हरिद्वार और जेवर एयरपोर्ट से जोड़े जाने की भी योजना है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे के हर एक किमी पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी प्रदेश सरकार ने कार्यक्रम को लेकर कड़े सुरक्षा प्...