शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- शाहजहांपुर/हरदोई। उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने वाला गंगा एक्सप्रेसवे अब पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हरदोई के मल्लावां क्षेत्र से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। करीब 594 किलोमीटर लंबे इस छह लेन एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज तक की दूरी और समय दोनों में उल्लेखनीय कमी आएगी। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रयागराज व आसपास के जिलों तक आवागमन पहले के मुकाबले कहीं अधिक सुगम हो जाएगा। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर आज से भर सकेंगे फर्राटा, बाइक-ट्रैक्टर वालों को भी देना होगा टोल, दरें जारी हापुड़ समेत कई जिलों ...