पीलीभीत, मार्च 27 -- बीसलपुर। गांव महादेवा के प्रधानपति पर वित्तीय गबन किए जाने, खड़ंजा उखाड़कर ईटे मकान में लगाए जाने, मजदूर के खाते में 30 लाख रुपये आने, सहित कई मामलों की गई शिकायत डीएम से की गई। शिकायत मिने के बाद डीएम ने जांच कमेटी गठित की है। बीसलपुर के गांव महादेवा की प्रधान के पति कामिल अंसारी के खिलाफ गांव के ही पूर्व प्रधान आफताब आलम अंसारी ने डीएम को दिए शिकायती पत्र दिया। जिसमे कहा गया कि गांव के खड़ंजा को उखाड़कर उसकी ईटे मकान में लगाई गई हैं। साथ ही मजदूर के खाते में 30 लाख रुपये डलवाए गए। जिसने निकालकर कामिल को दिए। तमाम वित्तीय अनियमित्ताएं किए जाने का आरोप लगाया गया। जिस पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर जांच के आदेश दिए। डीएम के द्वारा कमेटी गठित किए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्...