विकासनगर, मार्च 12 -- तहसील के अंतर्गत अणू पंचायत में बिना अनुमति के सरकारी बंजर भूमि पर अवैध सड़क बनाने का मामला सामने आया है। यहां प्रधानपति ने बिना अनुमति तीन सौ मीटर सड़क बना डाली। एसडीएम के निर्देशन में राजस्व विभाग टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर आरोपी प्रधानपति जयमोहन शर्मा के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है। नायब तहसीलदार ने कहा कि अवैध खनन एवं मार्ग निर्माण के चलते सरकारी संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है। देवघार खत के अणू पंचायत में विरशाल खड्ड से डुंगली तक बिना अनुमति के सरकारी बंजर भूमि पर 300 मीटर अवैध मार्ग निर्माण से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरतराम शर्मा व स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसडीएम प्रेमलाल के निर्देशन में नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर स्थली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.