प्रयागराज, सितम्बर 16 -- Prayagraj News: हंडिया बाजार में सपा नेता एवं पूर्व प्रधान पवन कुमार यादव की सरेआम गोली मारकर हत्या का पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मुगरांव गांव के प्रधानपति विनोद यादव ने राजनैतिक प्रतिद्वंदिता और पुरानी रंजिश के चलते हत्या की सुपारी दी थी। हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र यादव उर्फ लल्ला को हत्या के बदले पांच लाख रुपये देने का वादा किया गया था। पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में लल्ला और उसके साथी निहाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सुपारी देने के आरोपी प्रधानपति विनोद यादव और वारदात में शामिल बृजेश यादव को भी दबोच लिया गया। इधर, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों, ग्रामीणों और बड़ी संख्या में समर्थकों ने हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक प्रयागराज-वाराणसी और वाराणसी-कानपुर मार्ग पर ...