आगरा, जनवरी 25 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य के एक गांव में मामूली कहासुनी के चलते प्रधान पति ने घर में घुसकर महिला से मारपीट व छेड़छाड़ की। चीखपुकार पर बचाव को पहुंची महिला की ननद को भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में बताया है कि घटना रविवार की सुबह करीब दस बजे की है। गांव की प्रधान व अन्य महिलाओं से उसकी कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान प्रधान पति पहुंच गया। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की। चीखपुकार पर उसकी ननद बीच बचाव को पहुंची तो आरोपी ने उसे भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीडिता ने मामले में पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...