एटा, जून 17 -- प्रधान पति के तीन विरोधियों ने मिलकर योजना बनाई कि उसे सलाखों के पीछे भिजवा देंगे। पुलिस की ओर से 17 दिन तक चली जांच के बाद मामला साफ हो गया कि महिला ने स्वयं गोली अपने हाथ में मरवाई। इसके लिए एक्सपर्ट को बुलाया था। पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा है। महिला सहित दो अन्य की तलाश में दविश दी जा रही है। पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि एक जून को साधना मिश्रा पत्नी राजेश मिश्र निवासी दहेलिया पूठ थाना जसरथपुर के हाथ में गोली लगी थी। साधना मिश्रा ने गांव के ही प्रधानपति वारिस उर्फ बल्लू और उसके साले पर जमीन विवाद में गोली मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी ने बताया कि जांच के लिए टीमें लगाई गई थी। पुलिस ने आरोपी अब्दुल रब पुत्र नौसे ...