बलरामपुर, मार्च 22 -- जनपद के सभी 793 ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव व पंचायत सहायक पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम व जेएम पोर्टल चलाने का तरीका जानेंगे। इसके लिए मास्टर ट्रेनर 23 से 28 मार्च तक छह दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के लिए रविवार को विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला कराई गई। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए डीपीआरसी के वरिष्ठ फैकेल्टी हरकीरत सिंह ने कहा कि पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम व जेएम पोर्टल पर सभी सरकारी कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें खरीदारी से लेकर गांवों के विकास का भी खाका तैयार किया जा रहा है। इससे तैयार खाका ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, तभी नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासन से कार्य की अनुमति मिल सकेगी। इसके लिए तीन-तीन ब्लॉकों का बैच तैयार किया ...