कुशीनगर, अप्रैल 30 -- कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के महुई बुजुर्ग में पंचायत भवन निर्माण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत की हुई जांच के बाद इसकी पुष्टि होने पर डीएम ने जिम्मेदारों के जवाब तलब किया था। संतुष्ट न होने पर ग्राम प्रधान, सचिव व जेई से 71 हजार रूपये की वसूली का आदेश दिया है। इससे जिम्मेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- मियाद पूरी होने के बाद भी जांच टीम को साक्ष्य नहीं दे सके ग्राम प्रधानजिला मजिस्ट्रेट का आदेश जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर आदेश में बताया गया है कि धरनीधर उर्फ चुलबुल दुबे निवासी महुई बुजुर्ग विकास खण्ड हाटा ने नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। इस पर 11 नवंबर 2025 को अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व अवर अभियं...