पीलीभीत, फरवरी 18 -- जिला पंचायत अधिकारी रोहित भारती ने जनपद के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा है कि जनपद को झोपड़ी मुक्त किया जाना है। इसलिए प्रत्येक पात्र को आवास उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा फार्मर आईडी और फैमिली आईडी पर तत्परता से काम किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...