संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले की होनहार बेटी अंशिका प्रजापति ने प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संतकबीरनगर का नाम रोशन किया है। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 7 अगस्त को आयोजित 21वीं यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंशिका ने 3000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। अंशिका की जीत पर जिले के खिलाड़ी गदगद हैं। आने वाली लड़कियों के लिए अंशिका रोल माडल के रूप में सामाने आएंगी।शहर से सटे बड़गो की रहने वाली रामनाथ प्रजापति की पुत्री अंशिका वर्तमान में एचआर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। इसके पूर्व वह कम्पोजिट विद्यालय पठखौली से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली अंशिका की उपलब्धि से...