अयोध्या, नवम्बर 3 -- अयोध्या। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता 12 से 14 नवम्बर तक मैनपुरी में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आठ नवम्बर को डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में होगा। जिला स्तरीय चयन ट्रायल नौ बजे से और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल अपराह्न 12 बजे से होगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव अनिमेष सक्सेना ने दी। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...