प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता जीत हरिप्रिया ने एसजीएफआई में बनाई जगह
कुशीनगर, सितम्बर 7 -- कुशीनगर। प्रतिभा, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास के बल पर हरिप्रिया पांडेय ने प्रदेश स्तर पर आयोजित अंडर 14 बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसने एसजीएफआई (भारतीय स्कूल खेल महासंघ ) के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। उसकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि बुद्धि, धैर्य, रणनीति और दूरदर्शिता का संगम है। हरिप्रिया ने अपनी सूझ-बूझ और बेहतरीन रणनीति का परिचय देते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा है। कठिन मुकाबले में उन्होंने धैर्य बनाए रखा और प्रत्येक चाल को सोच-समझकर खेलते हुए शानदार जीत हासिल की है। हरिप्रिया की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.