इटावा औरैया, फरवरी 11 -- भरथना। कस्बा स्थित मिडिल स्कूल में 14 व 15 फरवरी को आदर्श वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से टीमें प्रतिभाग करेंगी। क्लब अध्यक्ष सुखराम सिंधी ने बताया कि यह दो दिवसीय प्रतियोगिता कस्बे के दिवंगत प्रबुद्धजनों व समाजसेवियों की स्मृति में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन 15 फरवरी को दोपहर में वेट लिफ्टिंग स्पर्धा का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने खेल प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...