प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चैंपियन बना सहारनपुर मंडल
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर। प्रयागराज में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में सहारनपुर मंडल की टीम का दबदबा कायम रहा। सहारनपुर की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर मंडल और जिले का नाम चमकाया। प्रयागराज में 24 से 28 सितंबर तक पांच दिवसीय खेल महाकुंभ के रोमांचक वॉलीबॉल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सहारनपुर मंडल ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम को 2-1 के कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के शुरुआती दौर से ही सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। टीम ने अपने पूल के सभी मैच जीतकर शान से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसने आगरा की मजबूत टीम को धूल चटाई। इसके बाद सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में सहारनपुर मंडल ने वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.