सोनभद्र, अगस्त 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 का सोमवार को संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज में भव्य उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों से करीब 400 तीरंदाज प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशकल ने खेल ध्वजारोहण, गुब्बारे एवं सफेद कबूतर उड़ाकर किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। प्रतियोगिता के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से विभिन्न मंडलों से पहुंचे प्रतिभागियों की एंट्री और अभिलेखों की जांच शुरू हुई, जिसे सुबह 10 बजे तक पूरा कर लिया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल उदयभान, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह और आयोजक प्रधानाचार्य फादर आनंद कुमार जॉन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैज अलंकरण से स्वागत...