लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ। राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 के तहत राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में आयोजित की जा रही है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों के विजेता दो छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगी। इस वर्ष प्रदेश स्तरीय योग ओलम्पियाड के आयोजन की ज़िम्मेदारी जेडी लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह को दी है। मण्डलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय के मुताबिक प्रतियोगिता से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...