मिर्जापुर, जुलाई 26 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बौंता बिशेषर गांव निवासी किसान पुत्र शिवराज बिंद ने राज्य स्तरीय सातवें ओपन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र व जिले का नाम रौशन किया है। साथ ही आर्टिस्टिक शोलो सुपर सीनियर इवेंट योगासन में प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संपन्न हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गांव निवासी के लाल के जीत की खबर सुनते ही क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर फैल गई। विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश सिंह, निदेशक डा. रूबी श्रीवास्तव, राखी सरकार के अलावा एसोसिएशन के महासचिव एके सक्सेना, योगेन्द्र चौधरी, राजेश वर्मा ने शिवराज बिंद को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिवरा...