मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरनगर। ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल स्थित भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र पर प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले केंद्र प्रमुख कविंद्र बालियान और एडवांस योगा ट्रेनर अंकुर मान को सम्मानित किया। जिला प्रधान योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि आईआईटी रुड़की कैंपस सहारनपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 48 जनपदों ने भाग लिया था। इसमें ग्रीनलैंड योगा एकेडमी के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए दोनों योग गुरुओं को फूल-मालाएं पहनाकर और बैज लगाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक पुष्टि, मानसिक स्थिरता और सर्वांगीण स्वास्थ...