वाराणसी, अगस्त 30 -- वाराणसी। डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में रविवार से तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष / महिला तैराकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन ही वाराणसी के अनुराग आर सिंह, सत्यम साहनी समेत अन्य तैराकों ने तीन स्वर्ण पदक सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रदेश की 18 मंडल, एक स्पोर्टस कालेज सैफई के लगभग 170 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

पुरुषों के तैराकी परिणाम पहले दिन पुरुषों के 400 मीटर फ्री स्टाइल में वाराणसी के अनुराग आर सिंह, कानपुर के यथार्थ सिंह यादव, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के अनुज निषाद क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। महिला वर्ग में विंध्याचल की शिखा, लखनऊ की सृष्टि तिवारी, वाराणसी की रिया पटेल, पुरुषों के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सैफई कॉलेज के शुभम चौहान, देवीपाटन के अंकित यादव, विराट निषाद,...