वाराणसी, सितम्बर 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सिगरा स्थित डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एवं महिला तैराकी प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को समापन हुआ। कुल 279 अंक प्राप्त कर वाराणसी मंडल चैंपियन बनी। दूसरे नंबर पर विंध्याचल मंडल की टीम रही। प्रतियोगिता में वाराणसी के अनुराग आर सिंह ने 5 स्वर्ण पदक प्राप्त कर पुरुष वर्ग में बेस्ट स्विमर का अवॉर्ड प्राप्त किया। अनुराग आर सिंह को उनके तैराकी के क्षेत्र में अपने देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए और उनके योगदान के लिए जिला तैराकी संघ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। आरएसओ नवीन सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल ने इस सत्र में तैराकी के तीनों वर्गों में सीनियर, जूनियर, और सब जूनियर में ओवरऑल चैंपियन बना। मुख्य अतिथि कैंट...