जमशेदपुर, मई 29 -- पूर्वी सिहभूम जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अरबिन्द साहू एवं महिला सेवा दल अध्यक्ष रीता शर्मा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति कुजूर को संयुक्त रूप से बधाई दी है। उन्होंने सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के प्रति आभार व्यक्त किया है एवं दोनों पदाधिकारियों के प्रति विश्वास जताया है। दोनों नेताओं ने उम्मीद जताई है कि झारखंड में सेवादल इनके नेतृत्व में मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएगा। इससे पार्टी में सेवादल को पूर्व की भांति पहचान मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.