आगरा, जनवरी 1 -- प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने गुरुवार को सर्किट हाउस में बासौनी क्षेत्र के गांव झरनापुरा निवासी वीर बालक अजय राज तथा उसके पिता वीरभान को साफा व मेडल व माला पहनाकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि वीर बालक अजयराज निषाद को मगरमच्छ से पिता की जान बचाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित किया है। मत्स्य विभाग मंत्री ने इस मौके पर कहा कि समाज को वीर बालक पर गर्व है। वीर बालक अजय राज निषाद को सरकार और निषाद पार्टी द्वारा उसकी शिक्षा सहित हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर मंत्री ने कहका कि आगरा की धरती वीरता की मिसाल है। उन्होंने कहा कि शक्ति और दिमाग प्रत्येक व्यक्ति के पास है। लेकिन उसका प्रयोग कब, कैसे कहां करना है, यह महत्वपूर्ण है। छोटे बच्चे ने वीरत...