अंबेडकर नगर, मार्च 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में नौ दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए युवा कल्याण मंत्री/ जनपद प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने अपने 09 साल का सफलतम पूर्ण कर विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित है, जिसका पूरा लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। प्रभारी मंत्री गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल ने किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के ने...