कौशाम्बी, मार्च 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों के विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इसका डीएम डॉ. अमित पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा एवं पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया एवं स्टालों का अवलोकन किया।जिलाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, निवर्तमान विधायक एवं सदस्य यूपी राज्य महिला आयोग ने प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उदयन सभागार में आयोजित वृहद ऋण मेला कार्यक्रम में सीएम युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को डमी चेक वितरित किया। इसमें प्रभाकर सिंह, विनीत कुमार, सूरज कुमार, अनिल सिंह, राजकुमार, मो. रफीक, अंकित कुमार यादव, रामसिंह, साहिल कुमार एवं सुभाष चन्द्...