गंगापार, मार्च 23 -- विकास खंड जसरा के सभागार में सोमवार को प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यशाला सरकार के नौ साल बेमिसाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल जसरा अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला ने किया। खंड विकास अधिकारी जसरा सुनील सिंह ने लोगों को वर्तमान सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। एडीओ समाज कल्याण गुलजार सिंह ने बताया कि विधवा, दिव्यांग वृद्धा, निराश्रित पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि की जानकारी लोगों को दी। इसी तरह कार्यवाहक सीडीपीओ जसरा सुमन सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र पर सरकार द्वारा मिल रही समस्त योजनाओं की जानकारी पर प्रकाश डाला। वहीं राजकीय बीज गोदाम जसरा के प्रभारी कमाल अहमद ने किसान सम्मान निधि,फार्मर रजिस्ट्री सहित किसानों को म...