हाथरस, मार्च 20 -- प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर हुआ नवाचार मॉडल प्रदर्शनी का आयेाजन -(A)प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर हुआ नवाचार मॉडल प्रदर्शनी का आयेाजनहाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के मौके पर जन सामान्य को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। कलेक्ट्रेट सभागार हाथरस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए।कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग का स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस स्टॉल में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए नवाचार मॉडल प्रदर्शित किए गए।कक्षा सात की छात्रा अनामिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरी खुर्द (विकासखंड सिकंदराऊ द्वारा बूमैन सेफ्टी विषय पर एक मॉडल प्रस्तुत किया गया। वहीं कक्षा 8 के छात्र मनीष, उच्च प्र...