मऊ, अगस्त 29 -- मऊ, संवाददाता। प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली के विरोध में शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत अन्य वामपंथी दलों ने जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा वामपंथी प्रतिनिधियों की निजी सूचनाओं, उनके आधार कार्ड, बैंक अकाउंट एवं वंशावलियों की सूची देने के लिए बाध्य करने के लिए पुलिसिया हथकंडे अपनाने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को सम्बोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंप कर उत्तर प्रदेश पुलिस की गैरकानूनी उत्पीड़नात्मक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। भाकपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य विनोद राय की अध्यक्षता में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद ने उत्तर प्रदेश पुलिस और खुफिया तंत्र द्वारा गारंटी शुदा निजता के अधिकार का अतिक्रमण कर वामपंथी क...