रामपुर, जून 13 -- प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। अदालत इस मामले में आगामी 25 जून को अपना फैसला सुना सकती है। चर्चित प्रकरण में पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेसी आरोपी हैं। यह प्रकरण 19 जुलाई 2019 का है। उस दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी के निकट फेमिली चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। घटना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पूर्व विधायक संजय कपूर, कांग्रेस नेता मतिउर रहमान बबलू, तत्कालीन नगर अध्यक्ष नोमान खान और कुमार एकलव्य समेत कई नेताओं को नामजद किया गया था। बाद विवेचना पुलिस ने आरोप प...