प्रदेश सचिव रमेश जोशी से मारपीट पर कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी, अप्रैल 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने ग्राम प्रधान और संगठन के प्रदेश सचिव रमेश जोशी व उनके परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग उठाई है। मंडल के पदाधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की गहन और निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं, जिन्हें रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई जरूरी है। इस मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, अनुशासन समिति अध्यक्ष डॉ. बालम सिंह बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.