बदायूं, अप्रैल 29 -- ग्राम रामनगर मजरा निवासी महीलाल सिंह पुत्र भगवान सिंह को अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच का प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा 24 अप्रैल को किया गया है। यह नियुक्ति महीलाल सिंह की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी और कांग्रेस विचारधारा के प्रति उनकी अटूट आस्था और समर्पण को देखते हुए की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...