गंगापार, सितम्बर 11 -- करमा के बरौली गांव निवासी अरुण कुमार शुक्ल को अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत मिश्र मधुबनी ने इस आशय से किया है कि वे अपने समाज के हित के लिए कार्य करेंगे। अरुण शुक्ल गर्गवंशी को ब्राह्मण परिवार का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर सत्यनारायण शुक्ल, पीयूष मिश्र, रजनीश मिश्र, कृष्णचंद्र शुक्ल, राकेश तिवारी, श्लोक भानु मिश्रा आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...