इटावा औरैया, जुलाई 13 -- इटावा। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा है कि एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव जीतेगी और लगातार तीसरी बार सरकार बनएगी। सोमवार को इटावा आगमन पर पत्रकारों से बातचीत में राम किशोर साहू ने कहा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतेगी और जिस तरह 2017 में भारी बहुमत से सरकार बनाई थी उसी तरह 2027 में भी भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है और योजनाएं ही बनाई गई है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: काम नहीं करना है तो पद छोड़ दें : रामकिशोर साहू उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन मजबूत है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव कार्य में लगेंगे। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर पहुंचने प...