रांची, जून 15 -- राज्य निर्वाचन पदाधिकारी गिरिधारी गोप ने प्रेस बयान जारी कर दी जानकारी रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश राजद अध्यक्ष के चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव दोबारा अध्यक्ष चुने गए हैं। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। यह जानकारी प्रदेश राजद के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी गिरिधारी गोप ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर दी है। उन्होंने बताया है कि राजद के सांगठनिक चुनाव 2025-2028 के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। शनिवार दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र लिया गया। रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच व स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी में पाया गया कि पहले आवेदनकर्ता संजय कुमार सिंह यादव के सभी दस प्रस्तावक राज्य परिषद के सदस्य हैं। इसलिए उनका आवेदन स्वीकृत क...