बुलंदशहर, जून 30 -- प्रदेश योगासन प्रतियोगिता में रौनक सिसोदिया ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। राज्य योगासन खेल संघ की सातवीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 28 जून को गजरौला जिला अमरोहा में किया गया। सीनियर ट्रेडिशनल इवेंट के बालिका वर्ग में अनूपशहर निवासी रौनक सिसोदिया ने स्वर्ण पदक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन कांता रिजार्ट में हुआ। रौनक सिसोदिया रानी लक्ष्मी बाई नेशनल इंस्टिट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन ग्वालियर की छात्रा है। वह अनूपशहर के जेपी विद्या मंदिर की छात्रा रही है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में हार्दिक ने जीते दो कांस्य पदक प्रतियोगिता क...