बागेश्वर, मार्च 5 -- गरुड़। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में विकसित भारत युवा संसद 2026 की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बागेश्वर जनपद के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। जनपद स्तरीय चयन प्रतियोगिता का विषय 'आपातकाल के 50 वर्ष : लोकतंत्र के लिए एक सीख' रखा गया था। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंजली राणा, हर्षिता पंत, अंजली पांडे, सरिता और गुंजन जोशी का चयन किया गया। मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने आपातकाल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला धब्बा है, जो सत्ता के प्रति लोलुपता से होने वाले संवैधानिक अधिकारों के हनन को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...