लखनऊ, जून 5 -- -चुनावी वर्ष होने के नाते इसी माह कार्ययोजना तैयार हो जाएगी-जुलाई में वित्तीय स्वीकृति और अगस्त में टेंडर कराने की तैयारीलखनऊ। विशेष संवाददाताप्रदेश में 36 हजार करोड़ से सड़कें और पुल बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग वार्षिक कार्ययोजना को अंतिम रूप देने में जुटा है। कार्ययोजना में 19 तरह के कार्य शामिल किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि 10 दिन के भीतर लोक निर्माण विभाग अपनी कार्ययोजना को अंतिम रूप दे देगा। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष वार्षिक कार्ययोजना 4 हजार करोड़ ज्यादा की होगी।लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना में ज्यादातर कार्य विधायकों के प्रस्ताव पर ही शामिल किए जाते हैं। इस बार विधान परिषद सदस्यों के प्रस्ताव भी कार्ययोजना में शामिल किए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के जोनल कार्यालयों के जरिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजे जा रहे हैं...