लखनऊ, मार्च 23 -- प्रदेश में करीब 1.38 लाख एचआईवी संक्रमित व्यक्ति एआरटी केन्द्रों पर निःशुल्क परामर्श, उपचार एवं दवाएं प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, पूरे देश में लगभग 25.44 लाख लोग एचआईवी संक्रमित हैं, जिनमें 45 प्रतिशत महिलाएं और करीब 2.75 प्रतिशत बच्चे शामिल हैं। सोमवार को 'उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा सूचना भवन के सभागार में एचआईवी-एड्स विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला में यह जानकारी संयुक्त निदेशक डॉ. संजय सोलंकी ने दी। कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी-एड्स से संबंधित सही जानकारी का प्रसार, सामाजिक कलंक को कम करना तथा जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में मीडिया की सकारात्मक भूमिका को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने में मीडिया की भूमिका ...