कानपुर, अगस्त 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। प्रदेश के साथ ही छह अन्य राज्यों में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। इसके लिए विभाग ने इससे निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में स्वाइन फ्लू की 180 वॉयल वैक्सीन उपलब्ध है। जबकि मेडिकल कालेज के नए भवन के आठवें तल पर दस बेड का वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। इसमें वेटीलेटर ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था भी कराने का इंतजाम हो रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद शासन ने सभी जिलों को सतर्कता के निर्देश दिए है। हालांकि जिले में इस बीमारी से पीड़ित लक्षण वाला कोई मरीज अभी तक नहीं मिला है। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। इसी क्रम में अकबरपुर स्थित मेडिकल कालेज की नई बिल्डिग के आठवे तल पर दस बेड का स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है। इसमें पांच बेड बच्च...