लखनऊ, जून 27 -- परिवहन मंत्री ने दिए विशेष अभियान चलाने के आदेश फिटनेस, बॉडी चेसिस, इमरजेंसी गेट, रंग आदि की जांच होगी लखनऊ। विशेष संवाददाता

अभियान की शुरुआत परिवहन विभाग एक जुलाई से स्कूली बसों की फिटनेस जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इस दौरान बसों की तकनीकी खराबी, फिटनेस, सुरक्षा मानको की जांच की जाएगी। साथ ही चालकों का भी भौतिक सत्यापन, जांच भी होगी। बॉडी की संरचना, बस की छत की निर्धारित भार मानक के अनुसार मजबूत, सीट तथा सीट एवं एंकरेज टे्ट, बॉडी चेसिस माउंटिंग टेस्ट, आपातकालीन गेट की जांच होगी।

अभियान के लक्ष्य परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि अभियान का लक्ष्य न केवल नियम लागू करना बल्कि स्कलू परिवहन को जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है। बसों में क्षमता के अनुरूप (02 केजी) एबीएस टाइप, ड्राई पाउडर, फायर उपकरण ...