सिद्धार्थ, जून 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। प्रदेश में सरकार बनाने का वक्त है अगर सरकार बनानी है तो एक-एक कार्यकर्ता को बूथ पर पूरी मुस्तैदी दिखानी होगी। कार्यकर्ता बूथ पर रह कर मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखें जिससे सत्ता पक्ष के लोग उन्हें गुमराह न कर सकें। ये बातें सपा कार्यालय पर शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहीं।उन्होंने कहा कि केंद्र हो या प्रदेश सरकार उसकी नीतियों से जनता ऊब चुकी है। बेरोजगारी, महंगाई, अपराध चरम पर है। सरकार सब कुछ ठीक बता रही है लेकिन कुछ भी सही नहीं है। पंपों से तेल गायब है। यह भी पढ़ें- संगठन की मजबूती से यूपी में बनेगी सपा सरकार:विधायक रसोई गैस के लाले पड़े हैं। पेपर लीक हो जा रहे हैं और सरकार कह रही है कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को लोग उख...