भागलपुर, जून 28 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रदेश में सबसे महंगा टमाटर भागलपुर के लोग खा रहे हैं। पटना से दोगुने दाम पर भागलपुर में टमाटर बिक रहा है। चौंकिए नहीं। यह सरकारी रिपोर्ट बता रही है। बिहार सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स (प्राइस मॉनिटरिंग डिवीजन) से 25 जून की जारी रिपोर्ट में बताया गया कि भागलपुर में 4,500 रुपये क्विंटल टमाटर थोक बाजार में बिक रहा है। जबकि पटना में 2,000 रुपये क्विंटल की दर बतायी गयी। भागलपुर के पड़ोसी जिले बांका में 1,800 रुपये, मुंगेर में 2,000 रुपये, खगड़िया में 4,000 रुपये और कटिहार में 2,500 रुपये प्रति क्विंटल टमाटर थोक बाजार में बिक रहा है। रिपोर्ट में खुदरा बाजार का भाव भी बताया गया है। इसके मुताबिक भागलपुर में 55 रुपये, पटना में 30 रुपये, मुंगेर में 23 रुपये, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में 39 रुप...